Follow Us:

कुल्लू: सड़क से नीचे लुढ़की जीप, एक की मौत 12 घायल

पी. चंद |

कुल्लू के बंजार में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबिक 12 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार जीप में 13 लोग सवार थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान देवी राम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को जीप अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जो जीप दुर्घटना की शिकार हुई है उसका नंबर है HP32-1357। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।