Follow Us:

फर्जी आर्मी कर्नल बन कर महिलाओं से फेसबुक पर करता था दोस्ती, मामला दर्ज

राकेश कुमार |

ऊना में फेसबुक पर आर्मी का फर्जी कर्नल बनकर महिलाओं से दोस्ती करने वाले एक मनचले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राकेश नामदेव निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अम्ब में रहने वाली एक महिला की राकेश सूर्यवंशी नामक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गयी।इस युवक ने महिला को अपनी बातों के मायाजाल में फसा लिया। आरोपी फर्जी मेजर महिला से मिलने अम्ब भी पहुंच गया।

जब महिला को उस पर शक हुआ तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपि को हिरासत में ले लिया है। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।