Follow Us:

यहां बेखौफ घूम रहा खूंखार तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के गंगथ में वोहल गांव के लोग तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। लोगों ने बताया कि एक मादा तेंदुआ उनके घरों के आसपास ही घूमता रहता है। गांव के लोगों ने बताया कि मादा तेंदुआ ने उनकी बकरियों को निशाना बनाया है।

गांव के शाम लाल ने बताया कि उनके 2 बकरों को उसने अपना शिकार बनाया जबकि सरूप सिंह का कहना है कि तेंदुए ने उनके एक बकरे को मार दिया और एक को बुरी तरह से घायल कर दिया है। लोगों का कहना है कि लगभग 20 दिनों से मादा तेंदुआ यहां घूम रहा है।

लोगों का कहना है कि तेंदुआ कोई नुकसान न पहुंचाए इसके लिए उन्हें दिन-रात पहरा देना पड़ता है। इस संबंध में डीएफओ नूरपुर संजय सेन ने कहा कि अगर लोग सहयोग करें तो उसे वहां से भगाने में विभाग उनकी मदद करेगा।