Follow Us:

अजय शर्मा बने वन विभाग के निदेशक, हर्टिकल्चर में भी बदलाव

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश के उच्च-अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किए गए हैं। अजय शर्मा को वन विभाग का प्रमुख बनाया गया है। जबकि, दिनेश मल्होत्रा को हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चर डेवलमेंट सोसाइटी का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

डॉक्टर जीएस गोरैया के सेवानिवृत्त होने के बाद अजय शर्मा को वन विभाग का नया मुख्य अरण्यपाल बना गया है। 1984 बैच के आईएफएस अफसर अजय कुमार शर्मा वन विभाग के नए मुखिया होंगे। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।