Follow Us:

शिमला: कमरे में मृत अवस्था में मिला MC कर्मचारी, फैली सनसनी

पी. चंद |

शिमला के नगर निगम में कार्यरत एक कर्मचारी कमरे में मृत अवस्था में मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीर ठाकुर ने शनिवार को कहा कि कर्मचारी परसु राम (58) पुत्र सेवक राम शुक्रवार रात कुसम्पटी स्थित निगम के सर्वेंट क्वार्टर में मृत पाया गया। कमरा अंदर से बंद था। वह नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। परसु राम मंडी जिले के चायल चौकी का निवासी था और कुसम्पटी में अकेला ही रह रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतक कर्मचारी के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। उसके बाद मृतक के एक पड़ोसी ने इस बारे पुलिस को सूचित किया।

छोटा शिमला थाना प्रभारी परवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो परसु राम को मृत पाया। वह अगले साल सेवानिवृत होने वाले थे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से किसी तरह का संदिग्ध पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को आज परिजनों को सौंप दिया गया है। इस सम्बंध में सीआरपीसी 174 के तहत आगामी करवाई अमल में लाई जा रही है।