Follow Us:

कुल्लू: 1 किलो चरस सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

गौरव |

कुल्लू में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने गशत के दौरान 2 व्यक्तियों से 1 किलो 43 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताविक गडसा घाटी में पुलिस की टीम SI  जयपाल के नेतृत्व में गशत पर थी। वहीं उस दौरान दो व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान 1 किलो 43 ग्राम चरस बरामद की।

जिसमें चरस तस्कर की पहचान खैर सिंह और दिनेश कुमार ठेला गड़सा निवासी को गिरफ्तार किया है। दोनों चरस तस्करों को शनिवार को कोर्ट में  पेश किया। डीएसपी कुल्लू ने  मामले की पुष्टि कर कहा कि पुलिस लगातार चरस तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है।वहीं जिला में नशा की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने जगह जगह पर टीमें तैनात की है।