Follow Us:

जाटोन डैम का जलस्तर बढ़ा, कभी भी खुल सकते हैं गेट

पी. चंद |

प्रदेश में कुछ दिन बरसात से थोड़ी राहत मिलने के बाद पिछले दो दिनों से फिर बारिश कहर बनकर बरस रही है। मूसलाधार बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में तबाही मचा दी है। प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं सिरमौर मे लगातार मूसलादार वर्षा होने के कारण गिरी नदी के जलस्तर मे वृद्धि हो रही है। जिसकी वजह से  गिरी जाटोन डैम के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

डीसी सिरमौर ने जानकारी देते हुए कहा गिरी नदी उफान में होने के कारण जाटोन डैम के गेट  कभी भी खुल सकते हैं। वहीं लोगों को नदी से दुरी बनाये रखे। प्रशासन कोई आपदा होने पर सुचना के लिए Tel No:- 01702-226405 जारी किया है।