Follow Us:

आफत की बारिश: प्रदेश में 92 सड़कें बंद, जनजीवन अस्तव्यस्त

समाचार फर्स्ट |

सरकारी आंकडों के मुताबिक, बीते तीन दिन से हो रही बारिश के चलते हिमाचल में 92 सड़कें प्रभावित बताई जा रही हैं। जहां पर भूस्खलन और डंगे धंसने के कारण संपर्क मार्ग बाधित हैं। शिमला जोन में सबसे ज्यादा संपर्क मार्ग बंद हुए हैं। यहां पर 44 सड़कें बंद हैं। वहीं, मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए पधर से नाहुली होकर जाने वाली सड़क भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही के लिये अस्थाई रूप से बंद हो गई है ।

जबकि, मंडी जोन में 40, और हमीरपुर जोन में 8 सड़कें बंद हैं। कांगड़ा में फिलहाल स्थिति सामान्य है। हालांकि, कांगड़ा में हमीरपुर के बाद सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अपनी मशीनरी लगा दी है। इसके अलावा स्थानों पर कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जो नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है, उसमें अब तक 30 करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया है।