Follow Us:

शिमला: ठियोग में 8 किलो चरस बरामद, महिला सहित 3 गिरफ्तार

पी. चंद |

शिमला के ठियोग में 8 किलो 143 ग्राम चरस के साथ तीन को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने नशे की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिन नशे के सौदागरों से ये चरस बरामद की गई वह सभी नेपाली है। हैरानी की बात तो ये है कि पकड़े गए इन तीन नेपालियों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने तीनों को पकड़ कर छानबीन शुरू कर दी है कि ये नशे का ये बड़ा गिरोह तो नहीं है। एसपी शिमला ओमपति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।