Follow Us:

किसानों के लिए अंग्रेजी में लिखी किताब देख भड़के राज्यपाल, अफसरों को लगाई लताड़

पी. चंद |

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को शिमला के पीटरहॉफ में कृषि विभाग द्वारा शून्य लागत खेती पर पुस्तक का विमोचन किया। जिस पुस्तक का विमोचन किया गया वो अंग्रेजी भाषा में थी, जिससे राज्यपाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि अगर किसान अंग्रेजी पढ़ सकता होता तो वो आपकी जगह होता।

राज्यपाल ने अधिकारीयों को फटकार  लगाते हुए कहा की अपने खेती  करनी नहीं और जिसने करनी है उन्हें समझ नहीं आयेगा जो आपने किताब में लिखा है। उन्होंने अधिकारीयों को नसीहत देते हुए कहा की खेती पर किताब छाप रहे  हो तो कम से कम उस भाषा में लिखो जो भाषा किसान जानते हैं। राज्यपाल ने भरी सभा में अधिकारियों को लताड़ लगाईं जिससे  सभी अधिकारियों के चेहरे लटक गए।