Follow Us:

शिलाई में तेंदुए ने 10 बकरियों को बनाया निवाला, गांव में दहशत

डेस्क |

शिलाई के कूंठ गांव में इन दिनो तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। यहां तेंदुए ने एक पशुपालक की 10 बकरियों को निवाला बनाया और उन्हें मारकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि पशुपालक को इससे हजारों रुपयों को नुक्सान हुआ है। इस घटना के बाद संदराड़ी के ग्रामीण दहशत में है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ रात को पशुशाला के अंदर घुसा और एक-एक कर बकरियों का शिकार करता चला गया। सुबह जब बंसी राम पशुशाला पहुंचा तो यहां-वहां मरी पड़ी बकरियों के देख उसके होश फाख़्ता हो गए। इस उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।