Follow Us:

कांगड़ा: परिजनों ने व्यक्ति पर लगाए आरोप, मर्डर का मामला दर्ज

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा के फतेहपुर थाना में एक मर्डर का मामला सामने आया है। यहां पुलिस से दी शिकायत में बताया गया है कि बताया गया है कि एक रिंकू नामक व्यक्ति ने अपने पास काम कर रहे एक व्यक्ति तिलक राज की हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तिलक राज रिकूं के पास ट्रैक्टर चलाने की काम करता था। कुछ दिन पहले दोनों में कहा सुनी हुई और रिकूं ने तिलक राज को मारा औऱ उसे दुकान में बंद कर दिया। जब तिलक राज के घरवालों को ये पता चला तो उसके घरवालों ने जाकर उसे बाहर निकाला। तभी तिलक राज को वे फतेहपुर अस्पताल लेकर गए जहां उसे टांडा रेफर कर दिया गया। बाद में उसे टांडा से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया और यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि रिंकू की मारपीट से तिलक राज को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। तिलक राज के 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस संदर्भ में एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस टीम शव को बरामद करने के लिए रवाना हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है और पुलिस मामले की जांच में है।