Follow Us:

एशियन गेम्स में भारत का नेतृत्व करेंगे हिमाचल के ये खिलाड़ी

सुनील ठाकुर |

कबड्डी के स्टार खिलाड़ी नालागढ़ के अजय ठाकुर एशियन गेम्स में भारत की पुरुष कबड्डी टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं इसके अतिरिक्त हिमाचल की तीन और मेहंदी महिला कबड्डी खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम में देश के प्रतिनिधित्व करेगी एशिया गेम 18 अगस्त से जकार्ता इंडोनेशिया में शुरू हो रही है।

इन मेधावी महिला कबड्डी खिलाड़ियों में रितु नेगी प्रियंका नेगी व कविता ठाकुर शामिल होंगी। इनके मेधावी  महिला खिलाड़ियों के कोच रहे कबड्डी संघ के प्रदेश महासचिव रतनलाल ठाकुर ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है और निश्चय ही अजय ठाकुर की कप्तानी भी भारत की कबड्डी टीम इस एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश का नाम का गौरव बढ़ाएगी।