Follow Us:

शिमला: राजकीय शोक के बावजूद रिज पर पूरा फहर रहा है झंडा, बेख़बर प्रशासन

पी. चंद |

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर केंद्र और हिमाचल सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय एवं राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संदर्भ में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। लेकिन, प्रदेश में राजकीय शोक की घोषणा के बावजूद शिमला के रिज मैदान पर पूरा झंडा लहरा रहा है। जबकि, शोक के दौरान झंडा आधा ही फहराया जाता है।

शिमला के रिज मैदान पर लगे झंडे को आधा ही फहराया जाना चाहिए। लेकिन, यह पूरा फहर रहा है…। नोटिफिकेशन में इस संदर्भ में पूरी गाइडलाइंस भी दी गई है। लेकिन, शिमला प्रशासन इससे बेख़बर झंडे को आधा फहराने की जहमत नहीं उठा रहा। आप नीचे वीडियो देख सकते हैं…जो नोटिफिकेशन जारी होने के दो घंटे बाद फिल्माया गया है…