Follow Us:

रिज में आई दरारों की नहीं किसी को परवाह, श्रद्धांजलि सभा के लिए बन रहा भारी भरकम शामियाना

पी. चंद |

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। शिमला की शान कहे जाने वाले रिज मैदान के लिए यह खतरे की घंटी है। बता दें कि बीते दिन हुई भारी बारिश ने शहर में जमकर तबाही मचाही है। भारी बारिश से शहर में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है और रिज मैदान पर भी काफी दरारें दिखाई दे रही हैं। जिससे रिज मैदान धंस रहा है।

लेकिन इसकी किसी को भी परवाह नहीं है। इसी रिज मैदान पर 22 अगस्त को बीजेपी ने श्रद्धांजलि सभा रख दी है। जिसको लेकर भारी भरकम शामियाना बनाया जा रहा है। भारी बरसात के चलते संवेदनशील माने जाने वाले रिज मैंदान पर सैंकडो लोगों को एकत्रित करना जोखिम भरा हो सकता है लेकिन, जब 'साईयां भये कोतवाल तो डर काहे का' किसी ने सही ही कहा है।