Follow Us:

चंबा: लैंडस्लाइडिंग से डल्हौजी-सलूणी मार्ग बंद, वाहनों की आवाजाही ठप

मृत्युंजय पुरी |

प्रदेश में मानसून लगातार अपना असर दिखा रहा है। भारी बारिश से जहां एक तरफ कई राष्ट्रीय राजमार्गों को नुकसान हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भूस्खलन से भी काफी नुकसान हो रहा है।

चंबा के कई इलाकों के मार्ग भूस्खलन से बंद हो गए हैं। गुरुवार को डल्हौजी सलूणी मार्ग लाचोड़ी के पास भूस्खलन से बंद हो गया है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो गयी है। हालांकि लोकिनिर्माण विभाग गुरुवार सुबह से ही मार्ग को खोलने का प्रयास कर रहा है।

गनीमत ये रही जब ये लैंडस्लाइड हुआ तब इस मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा कोई बड़ा हादसा देखने को मिल सकता था। फिलहाल तीन घंटे से मार्ग बंद हैं।

सलूणी से डल्हौजी जा रहे लोगों का कहना है कि हम अपने काम से डल्हौजी जा रहे थे, लेकिन मार्ग बंद होने से तीन घंटे से यहीं फंसे हुए हैं। जिससे वे बहुत परेशान हो रहे हैं।

वहीं, एक्सेन अरुण पठानिया का कहना है कि भारी लैंडस्लाइड से डल्हौजी सलूणी मार्ग लाचोड़ी के पास बंद हो गया है जिसको खोलने का प्रयास सुबह से किया जा रहा है, लेकिन लैंडस्लाइड ज्यादा होने से समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि दोपहर तक मार्ग खुल जाएगा