Follow Us:

बिलासपुर: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत

सुनिल |

बिलासपुर के कंदरौर के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।  जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लेखराम (57) गांव डूंगरी भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लेखराम स्थानीय अस्पताल से अपनी एक रिश्तेदार को लेने जा रहा था। इस दौरान कंदरौर के पास कार एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लेखराम की मौके पर ही मौत हो गई।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घटना की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है। अशोक कुमार ने बताया कि एक कार के पेड़ से टकराने का मामला आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।