Follow Us:

अब रविवार को भी खुला रहेगा फोर्टिस कांगड़ा, उपलब्ध रहेंगी OPD सेवाएं

समाचार फर्स्ट डेस्क |

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अब रविवार को भी खुला रहेगा और ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ये सेवाएं सामान्य दरों पर ही मुहैय्या करवाई जाएंगी और मरीज को इसके लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। मरीजों की सहूलियत को देखते हुए अस्पताल ने बिना किसी छुट्टी के लगातार ओपीडी सेवाएं उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि फोर्टिस कांगड़ा ”हर दिन, हर पल”, मरीजों को समर्पित मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जरूरतमंदों को सही समय पर सही उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि  मरीजों की जरूरतों को देखते हुए मैनेजमेंट ने संडे के दिन भी ओ पी डी सेवाओं को खुला रखने का निर्णय लिया है। इस सुविधा से न केवल नौकरीपेशा लोगों को स्वास्थ्य परामर्श और जांच करवाने में सुविधा होगी, बल्कि सामान्य बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को भी सोमवार का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ स्कूल-कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को बिना छुट्टी किए उपचार लेने का विकल्प उपलव्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अकसर यह अनुभव किया गया है कि छुट्टी के दिन विशेषज्ञ सेवाएं न होने से मरीजों को भटकना पड़ता है और उन्हें आवश्यक इलाज नहीं मिल पाता है। संडे ओपीडी की ये सेवाएं पहली सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी।

गुरमीत सिंह ने बताया कि संडे ओपीडी में सामान्य रोग, स्त्री रोग, ह्रदय रोग, नवजात व बाल रोग और ई एन टी सेवाएं मुख्यता मौजूद रहेंगी। इसके अलावा इस दिन क्लीनिकल जांच व अन्य डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रभावी रहेंगी, जबकि एमरजेंसी की स्थिति में अन्य सेवाएं पहले की तरह आन कॉल उपलब्ध रहेंगी।