Follow Us:

किन्नौर: होम स्टे में ले जाकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

किन्नौर के कल्पा में एक नाबालिग लड़की को शादीशुदा व्यक्ति ने हवस का शिकार बनाकर देवभूमि को शर्मसार कर दिया।  जानकारी के अनुसार एक गांव की एक नाबालिगा को एक निजी होम स्टे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया गया है कि करीब 3 घंटे तक होम स्टे में रहने के बाद आरोपी अपने पिता के क्वार्टर में जा पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

डीएसपी किन्नौर नारायण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को 2 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपना आरोप कबूला है, दोनों की मेडीकल जांच की जा रही है और होम स्टे की स्पॉट वैरीफिकेशन की जा रही है।