Follow Us:

विस अध्यक्ष पर लगाया पक्षपात का आरोप, पूर्व विस उपाध्यक्ष जगत नेगी ने किया सदन का बहिष्कार

पी. चंद |

हिमाचल विधानसभा मॉनसून सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के बाद पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष जगत नेगी ने सदन में विधानसभा अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को बोलने नही दे रहे है। जगत नेगी विस अध्यक्ष पर लगाया पक्षपात का आरोप लगाते हुए सदन का बहिष्कार कर सदन से बाहर चले गए।

नेगी ने आरोप लगाया कि उन्होंने 21 सवाल जनजातीय क्षेत्रो के लगाए लेकिन एक भी सवाल नही लगाया गया। विधानसभा अध्यक्ष पक्षपात कर रहे है।
 
इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है। 7 बैठके हुई है जिनमे विपक्ष का एजेंडा ही अधिकतर रहा। पिछली सरकार में उनको बोलने का मौका नही मिलता था।

इस पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज सदन का अंतिम दिन है इसलिए विपक्ष चाहता है कि सौहार्द से सत्र खत्म हो। लेकिन विपक्ष की तरफ से जो भी महत्वपूर्ण सवाल लगाए उन्हें अंत मे लगाया गया जिस पर चर्चा नही हुई आगे से इसका ध्यान रखा जाए। इसके बाद माहौल शांत हुआ।