Follow Us:

पठानकोट-मंडी एन.एच. बंद, 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ बहाल

डेस्क |

पिछले दिनों से हो रही  बारिश से त्रिलोकपुर में एन.एच. 154 (पठानकोट-मंडी) पर  सोमवार सुबह करीब 6 बजे ल्हासा गिर गया था, जिस कारण एन.एच. लगभग 24 घंटे बंद रहा तथा खबर लिखे जाने तक बहाल नहीं हो पाया था।

 हालांकि प्रशासन उसे बहाल करने में जुटा हुआ था। वहीं भू-स्खलन की चपेट में एक टिप्पर भी आ गया था।  हालांकि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार कोटला से आ रहा एक टिप्पर उक्त स्थान पर फंस गया और 45 मिनट तक ड्राइवर टिप्पर को वहां से निकालने की जद्दोजहद करता रहा।

इसी दौरान उक्त स्थान की मिट्टी धंस गई और टिप्पर भी इसके साथ खड्ड में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे से कुछ समय पहले ही ड्राइवर टिप्पर से बाहर आ गया था।