Follow Us:

धर्मशाला: योग के नाम पर विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला |

पर्यटन नगरी धर्मशाला में विदेशी महिलाओ के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है यह मामले योगा सिखाने वाले सेंटर में सामने आ रहे है 10 दिनों में योगा सेंटर में 2 मामले विदेशी महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ के मामले सामने आए हैं जिसमे एक मामले पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें की एक मामला करीब 10 दिन पहले धर्मशाला में स्थित एक योगा सेंटर में विदेशी महिला के साथ छेड़ छाड़ का समाने आया था जिसमे योगा टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन एक और मामला अब समाने आया है जो की धर्मशाला के भाग्सू का है। इस मामले में भी महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। अब इन योगा सेंटर की मान्यता पर भी सवाल उठाना आरम्भ हो गया है की क्या जिला कांगड़ा में चल रहे इन योग सेंटरो की मान्यता सरकार से मिली है या विदेश के नाम पर ही यह संचालित किये जा रहे हैं।
 
एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया की पुलिस महिलाओ के खिलाफ हो रही छेड़ छाड़ के मामले के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है और आगे एसे मामले समाने ना आए इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है