Follow Us:

कुल्लू: नेहरूकुंड के पास टाटा सुमो दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पर्यटन नगरी मनाली के नेहरूकुंड के पास रविवार को एक टाटा सुमो हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल हुए सभी लोगों को मनाली के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों लोग असम के रहने वाले थे और वह लेह से वापस लौट रहे थे। 

जानकारी के मताबिक, असम से आए कुछ पर्यटक लेह में घूमकर वापिस मनाली की ओर लौट रहे थे। नेहरूकुंड के पास अचानक चालक गाड़ी का संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गई। बाद में एक पत्थर के सहारे गाड़ी रूकी और लोगों को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है और राहत कार्य आरंभ कर दिया है। घायलों को मनाली अस्पताल पहुंचाया जा चुका है और मामले की जांच की जा रही है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि यह हादसा लेह से लौटते हुए नेहरूकुंड के पास पेश आया और पुलिस सूचना मिलते ही छानबीन में जुट गई है।