Follow Us:

शिमला: कांग्रेस पार्षद मीरा ने दिया इस्तीफा, आयुक्त ने दी जानकारी

पी. चंद |

नगर निगम शिमला की कांग्रेस समर्थित पार्षद मीरा शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, दो दिन पहले उन्होंने अपना इस्तीफा दिया था, लेकिन उसकी पुष्टि मंगलवार को नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने दी है। मीरा ने बताया कि उन्होंने ये इस्तीफा निज़ी कारणों से दिया है।

मीरा शर्मा नगर निगम शिमला वार्ड सांगटी वार्ड से पार्षद हैं। इससे पहले वे पूर्व माकपा से मल्याणा की पार्षद रह चुकी हैं। याद रहे कि शिमला नगर निगम चुनाव में सांगटी से कांग्रेस कैंडिडेट मीरा की जीत हुई थी। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उम्मीद लगाई जा रही है कि इस सीट पर अब उपचुनाव हो सकता है। हालांकि, उनके इस्तीफा देने से बीजेपी शासित निगम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।