Follow Us:

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन, धूमल ने किया वेलकम

संजय गुलेरिया |

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र एक बार फिर नेताओं का तोड़ने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमन अटवाल ने धूमल की अगुवाई में बीजेपी का दामन थाम लिया है। सुमन अटवाल सुजानपुर नगर परिषद से वार्ड मेंबर भी है।

सुमन अटवाल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अनीता वर्मा की खासम-खास चेहरों में से एक हैं। पार्टी में लगातार चल रही गुटबाजी और अलग-अलग खेमों में बंटी कांग्रेस छोड़ना एक बड़ा कारण रहा। कहा तो ये भी जा रहा है कि सुमन का विधायक राजेंद्र राणा के साथ हमेशा 36 का आंकड़ा रहा है।

सुमन अटवाल का कहना है की प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू राणा को लेकर सॉफ्ट रहे हैं। इसका सीधा नुक्सान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सुजानपुर में हो रहा है। इसी से हताश होकर हमने   बीजेपी का दामन थमने का निर्णय लिया है।