Follow Us:

दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, BDC उपाध्यक्ष सहित 3 की मौके पर मौत

डेस्क |

मंडी के करसोग में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप ये घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार देर रात हुआ, जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। वहीं घायलों का इलाज करसोग अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मरने वालों में एक की पहचान बीडीसी उपाध्यक्ष दिलीप मेहता के रूप में हुई है। वहीं, दो अन्य मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।