Follow Us:

लैंडस्लाइड से चंबा-तीसा मेन रोड बंद, घंटों बाद भी नहीं हुआ बहाल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा जिले में लैंडस्लाइड के चलते आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर बड़ोह के पास अचानक हुए लैंडस्लाइड से मेन रोड बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड सुबह 6 बजे के करीब हुआ, जिसके बाद मुख्य मार्ग पर गाड़ियां घंटों जाम में फंसी हुई हैं। ताजा समाचार मिलने तक लोक निर्माण की मशीनरी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई है।

तीसा मंडल के एक्सेन हर्ष पूरी का कहना हैं कि मार्ग बंद होने की सूचना मिली है। विभाग की मशीनरी दूसरी जगह व्यस्त है। जल्द ही घटनास्थल पर मशीनरी भेजकर मलबे को मेन रोड से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।