Follow Us:

तेंदुए की खाल के साथ वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

|

शिमला, रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से तेंदुए की दो खालें बरामद की गई हैं। जिनकी कीमत भारतीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है।

रामपुर पुलिस की जानकारी के अनुसार सोमवार रात गस्त के दोरान करीब रात 1 बजे बाजी बावरी नामक स्थान के पास एक कार को निरीक्षण के लिए रोका गया, तो कार के अंदर तेंदुए की दो खालें बरामद हुईं। कार में चालक के अतिरिक्त अन्य कोई सवार नहीं था।

पुलिस ने तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर लिया और कार व तेंदुए की खालें कब्ज़े में ले ली हैं। इनकी लम्बाई 66 इंच और 82 इंच है। आरोपित की पहचान संतोष सिंह के रूप में हुई है जो कि कुमारसेन के थानाधार का है।