Follow Us:

#ब्रेकिंग: चंबा के लूणा में सड़क से नीचे गिरी निजी बस, एक की मौत, 15 घायल

सुनिल ठाकुर |

चंबा में एक निजी बस मोड़ पर अनयंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं जबकि एक महिला की मौत हो गई। घायलों को चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार निजी बस न्यू प्रेम पालमपुर से चंबा के लिए अपने निर्धारित रूट पर निकली थी कि भरमौर के लूना नामक जगह पर दुर्घटना का शिकार हो  गई। 

बस में सवार लोगों की संख्या 40 के लगभग बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।