Follow Us:

रोहतांग में ताजा बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

पी. चंद, शिमला |

रोहतांग पर हुई ताजा बर्फबारी के चलते मनाली और लाहौल की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। मनाली के गुलाबा और लाहौल के कोकसर से सेना और अन्य वाहनों को वापस भेजा जा रहा है।  समुद्रतल से 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर 1 फिट हिमपात हुआ है। शनिवार सुबह रोहतांग घूमने गए सैलानियों के लिए 22 सितंबर का दिन यादगार साबित हुआ है।
 
इन पर्यटकों ने ताजा बर्फ के फाहों में भरपूर आनंद लिया। ठंड से बेपरवाह पर्यटकों ने खूब मस्ती की। वहीं, ताजा बर्फबारी होने से रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं, रोहतांग दर्रे में समय से पहले बर्फबारी होने से व्यवसायियों के चेहरे पर भी चहक उठे हैं। वे सीजन के लिए हिमपात को अच्छा मान रहे हैं।