Follow Us:

लैंडस्लाइड की चपेट में आई गाड़ियां, पहाड़ी पर बने घरों को ख़तरा

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में भारी बारिश ने इस बार विकराल रुप दिखाया है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड से सड़कें आधी बंद पड़ी हैं। शिमला के कोटखाई में भी लैंडस्लाइड होने से कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई हैं। हालांकि, किसी के जानी नुक्सान की तो कोई ख़बर नहीं, लेकिन लैंडस्लाइड से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

इसके साथ ही पहाड़ी पर बने मकानों को भी ख़तरा बना हुआ है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने के मजबूर हो चुके हैं। याद रहे के 21 तारिख़ से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। कुल्लू, चंबा में हाई अर्ल्ट जारी है और प्रशासन ने सभी को सख़्त हिदायत दी है।