जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक 3 घंटे बाद ख़त्म हो चुकी है। बैठक में अहम रूप से नौकरियों को पिटारा खोला गया है। सरकार ने फॉरेस्ट गार्ड के 124 पद भरने को मंजूरी दी है, जबकि अग्निशमन विभाग के 20 पद भी भरे जाएंगे। साथ ही बैठक में बारिश पर हुए नुक्सान पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बारिश पर कैबिनेट में चर्चा…
- 120 लोग लाहौल स्पीति के कोकसर से सेफ रेस्क्यू, 23 मढ़ी से, 31 रोहतांग से, फौजल से 33 रेस्क्यू किए गए
- एयर फोर्स के द्वारा 21 लोगों को रेस्क्यू किया गया
- बारिश से भरमौर में 60 भेड़ बकरियों की मौत



