Follow Us:

चंबा-लढ़ान मार्ग पर भारी लैंडस्लाइडिंग, वाहनों की आवाजाही ठप्प

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लगातार तीन दिनों तक चम्बा ज़िला में बारिश ने तांड़व मचाया हुआ है। जिसके चलते लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया हैं ,चम्बा लढ़ान मार्ग भी भारी लैंडस्लाइड से बंद हो गया हैं। जिसके चलते तीन पंचायतों की हजारों की आबादी की आवाजाही ठप्प हो गई है। भारी बारिश के चलते गुणु नाला के पास लेंड स्लाइड होने से सड़क पर मालवा आ गया जिसके चलते मार्ग बंद हो गया।

चोली को हॉल और सपरोट की तीन पंचायतों के लोगों को आने जाने के लिए कोई सुविधा नहीं हैं। लोगों को पैदल सफर तय करके अपने गतंव्य तक पहुंचना पड़ रहा हैं ,हालांकि आज प्रशासन द्वारा मार्ग को खुलवाया जाएगा। फ़िलहाल मार्च बन्द को लेकर लोग काफी परेशान हैं। अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे हॉस्पिटल कैसे पहुंचाया जाए लोगों ज्यादा चिंता सता रही है।