Follow Us:

शिमला में 5 दिन के दौरे पर पहुंचे कर्नाटक MC के मेयर और पार्षद

पी. चंद, शिमला |

कर्नाटक नगर निगम के मेयर और पार्षदों की 44 सदस्यीय टीम 5 दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंची है। 5 दिनों में टीम शिमला नगर निगम की कार्यप्रणाली को देखेगी और समझेगी की नगर निगम शिमला शहर में कैसे कम करती है। कर्नाटक नगर निगम के सदस्यों ने शिमला में स्वच्छता को देखकर शिमला नगर निगम की तारीफ की है। सदस्यों ने आज मॉल रोड, रिज, रोटरी टाउन हॉल और बुक कैफ़े का भ्रमण किया।

कर्नाटक नगर निगम के मेयर बसप्पा सिद्दाप्पा चिक्कलडिंनी ने बताया कि शिमला नगर निगम के आग्रह पर वे शिमला पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले शिमला नगर निगम के पार्षद भी कर्नाटक के दौरे पर आए थे। चिक्कलडिंनी ने कहा कि शिमला के खूबसूरती को देखकर बहुत अच्छा लगा और शिमला नगर निगम से 5 दिनों में कई चीजें सीखने को मिलेंगी। जिसे वे कर्नाटक जा कर नगर निगम में भी शुरू करने का प्रयास करेंगे। शिमला शहर की तरह ही कर्नाटक को भी स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत शिमला में क्या काम हो रहा है और कर्नाटक में क्या काम हो रहा है इसको लेकर भी शिमला नगर निगम से विचार सांझे किये जायेंगे।