Follow Us:

पुलिस के हत्थे चढ़े वन तस्कर, सैन की लकड़ी के 24 नग बरामद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नाहन पुलिस ने 2 वन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से सैन की लकड़ी के 24 नग भी बरामद किए हैं। दोनों पर फॉरेस्ट वीट त्रिलोकपुर भुड्डा में अवैध कटान का आरोप भी है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले कौलांवाला भुड्डा इलाके में वन विभाग ने गश्त के दौरान सैन के पेड़ों के ठूंठ (पीस) बरामद किए। इसके बाद वन विभाग ने अवैध कटान का मामला पुलिस के पास दर्ज करवाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।

छानबीन के दौरान पुलिस ने गुलाब नबी और यूसुफ अली निवासी कौलांवाला भुड्डा को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद वन विभाग ने मौके से चोरी की गई लकड़ी भी बरामद की। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।