Follow Us:

खाई में गिरा सेब से लदा ट्रैक्टर, चालक की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी जिला के जंजैहली में एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय ट्रैक्टर चालक खेम चंद केउली नाल से सेब की खेप ले जा रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और करीब 20 मीटर खाई में ट्रैक्टर जा गिरा।

गंभीर हालत में घायल खेम चंद को स्तानीय ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल जंजैहली पहुंचाया। लेकिन यहां से शिमला के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही खेमचंद ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया गया है। वहीं, डीएसपी थुनाग सरेंद्र मोहन ने बताया कि फौरी राहत के दौर पर खेम चंद के परिजनों को 5 हजार रुपये की राशि गई है।