Follow Us:

शिमला: ठियोग में खाई में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

पी. चंद, शिमला |

शिमला के ठियोग के चियोग में एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस ने जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि खाई में एक व्यक्ति के शव को देखा गया है। उसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो नेपाल का निवासी बताया जा रहा है। घटनास्थल से एक पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ है. पुलिस को शव देखकर हत्या का संदेह है।  पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम ठियोग अस्पताल में किया जायेगा। उसके बाद ही असल में मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एसपी ओमापति जंवाल ने मामले की पुष्टि की है।