Follow Us:

गांधी जयंती पर सीएम ने लिया स्वच्छता का प्रण, झाड़ू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

पी. चंद, शिमला |

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जहां प्रदेश भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं  हिमाचल बीजेपी ने इस अवसर पर हिमाचल में स्वच्छता यात्रा निकली। यात्रा की शुरूआत प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के संजोली में झाड़ू लगा कर की। संजोली में बीजेपी ने सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित मुख्यमंत्री ने सफाई  की।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने  सफाई अभियान के जथे को रवाना भी किया। इस अभियान के  तहत  यात्रा 150 किलोमीटर तक जाएगी और  सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सफाई अभियान में हिसा लेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि गांधी जयंती पर देश भर में विभिन्न कार्यकर्म आयोजित किये जा रहे है और पार्टी ने गांधी की 150 जयंती पर 150 किलोमीटर की  यात्रा निकली गई है जोकि सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अलग-अलग विधानसभा में लोग जुड़ कर  सफाई अभियान चलाएंगे।