Follow Us:

ऊना: खाई में गिरी जीप, गंभीर आवस्था में चालक IGMC रेफर

रविंद्र |

ऊना-चंडीगढ़ हाइवे में मंगलवार को जीम हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक बुरी तरह ज़ख़्मी हुआ और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर आवस्था में चालक को भोटा अस्पताल से IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों को कहना है कि हादसा तेज रफ्तार की वज़ह से पेश में आया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। चालक की पहचान रमेश कुमार निवासी करेर के रूप में हुई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।