Follow Us:

नाहन: पीजी कॉलेज की छात्राओं ने युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ASP को सौंपा ज्ञापन

पी. चंद, शिमला |

नाहन के डॉ. वाई.एस.परमार पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को अपनी शिकायत को लेकर एएसपी सिरमौर से मिला और समस्या को जल्द से जल्द हल करने की मांग की। दरसल, मामला यशवंत सिंह विहार स्थित पीजी कॉलेज का है। जहां कालेज के साथ लगती सड़क पर सुबह और शाम के समय कॉलेज में पढने वाली लड़कियों का चलना भी मुश्किल होता जा रहा है।

लड़कियों का कहना है की सुबह कॉलेज आने और शाम को कॉलेज से जाने के समय बाइक्स पर लड़के आकर सड़क किनारे चल रही छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लड़कियों को छेड़छाड़ करते हैं। ज्ञापन देने आये छात्रों का कहना के रोजाना इस तरह की समस्या को देखते हुए आज सभी पुलिस से इस समस्या के सामाधान को लेकर मिले हैं।

वहीं, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने कहा की मामला संज्ञान में आया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए ट्रेफिक टीम को आदेश दे दिए गए हैं।