Follow Us:

भोरंज के डॉ रमेश को मिला ‘भारत रत्न’ एपीजे अब्दुल कलाम ऐक्सीलेंस अवार्ड

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल जन जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याक्षी रहे डॉ. रमेश डोगरा को चिकित्सीय क्षेत्र में अतुल्य सेवा करने के साथ कमजोर वर्गों के उत्थान के लिये इंडियन इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसाइटी ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ऐक्सीलेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। डॉ. डोगरा ने यह समाज सेवा के क्षेत्र के लिये पांचवा पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरस्कार पूर्व राज्यपाल छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के लै. जरनल कृष्णा मोहन सेठ द्वारा दिल्ली में दिया गया है। पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रतन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ऐक्सीलेंस आवार्ड उत्कृष्ठ व्यक्तिगत उपलब्धि और देश के लिये चिकित्सीय सेवा के लिये दिया जाता है।

हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल के सधिरयाण पंचायत के तरक्वाड़ी गांव के चैन सिहं के घर में जन्में 52 वर्षीय डॉ. रमेश डोगरा ने समाज सेवा के कार्यों कई सालों से कार्य कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब में किये गये सेवामय कार्य के कारण एक नई पहचान बनाई है। इसी बजह से सात दिसंबर 2015 में राष्ट्रीय गौरव आवार्ड, 2016 में बेस्ट सीटिजन ऑफ इंडियन वार्ड, इसके बाद पराइड ऑफ इंडिया अवार्ड, भारत ज्योति पुरस्कार और अब पांचवां भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ऐक्सीलेंस आवार्ड प्राप्त हुआ है।

डॉ. रमेश डोगरा कब से कर रहे हें समाज सेवा

होम्योपैथी में डॉक्टर की उपाधि बीएचएमएस की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वर्ष 1996 से लगातार चिकित्सा और समाज सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। हजारों लोगों की लाईलाज बिमारियों का उपचार करके नया जीवन दे चुके हैं। वहां गांव-गांव में भी समाज सेवा की चर्चा हो रही है। डॉ. रमेश डोगरा भारत रतन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ऐक्सीलेंस आवार्ड मिलने पर हिमाचल जन जागृति मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन मिलखी राम और सदस्यों ने बधाई दी है।