Follow Us:

शिमला: कशाह में आग की भेंट चढ़ा मकान, सामान जलकर हुआ राख

पी. चंद, शिमला |

शिमला के कशाह गांव में एक घर में आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। अग्निकांड में घर का सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि आगजनी की घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य उस समया घास लेने गए थे कि पीछे से अचानक घर में आग लग गई। आग लगने से घर का सामान जल कर राख हो गया है।

आग लगने की घटना के दौरान घर में कोई था। लोगों ने मकान मालिक को आग लगने की सूचना दी थी। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस को भी सूचीत कर दिया गया है। अभी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी है क्योंकि मकान सड़क से 4km की दूरी पर है। रास्ता खराब होने के कारण रात को पहुंचना बहुत मुश्किल था। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है।