Follow Us:

कांग्रेस पर गरजे धूमल, BJP नेताओं-कार्यकर्ताओं को भी दी नस़ीहत

रविंद्र, ऊना |

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में धूमल ने कांग्रेस के खिलाफ तीखे जुबानी तीर छोड़े। धूमल ने कहा कि कांग्रेस न तो सरकार में काम करना जानती है और न ही विपक्ष में अब आवाज़ उठा पा रही है। देश-प्रदेश में कांग्रेस सत्ता और विपक्ष में ज़ीरो रहने का ही काम करती आई है।

जयराम सरकार की तारीफ़ करते हुए धूमल ने कहा कि जयराम का 9 माह का कार्यकाल बेमिसाल है। अनेक नई औऱ प्रदेश को शिख़र पर ले जाने वाली योजनाएं शुरू की गई हैं। जयराम के नेतृत्व में सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ा है। साथ ही उन्होंने लगे हाथ जयराम सरकार को चौराहे की आलोचना से बचने की नसीहत भी दी। अपने संबोधन में धूमल कहा कि नेता-कार्यकर्ता गली, मोहल्ले और चौराहे पर पॉजिटिव टाकिंग से माहौल में ऊर्जा और उत्साह लाएं।  

'मोदी को दोबारा बनाए प्रधानमंत्री'

उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, बलिक विश्व में मोदी के नेतृत्व का लोहा माना है। आज भारत अन्य देशों के लिए रोल मॉडल बन रहा है। देश के सैनिकों और पूर्व सैनिकों को वन पैंशन का लाभ दिया है। कार्यकर्ता अति उत्साह में न आएं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ जनता के बीच जाए। केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां दी है।