Follow Us:

हिमाचल में 1520 करोड़ बहा ले गई बरसात, जल्द बनाई जाएगी स्टेट डिजास्टर फोर्स

पी. चंद, शिमला |

इस बार की मॉनसून प्रदेश का 1520 करोड़ अपने साथ बहा कर ले गई। इस मॉनसून में मीडिया की अहम भूमिका रही। ये बात शिमला में मीडिया के लिए आयोजित Disaster Risk Reduction Workshop में राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने दी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन दिवस 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर पूरा माह हर तबक़े को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोई बड़ी सुनामी या बड़ा भूकम्प ही आपदा नहीं होता बल्कि हिमाचल में मॉनसून के दौरान हुआ नुकसान भी आपदा की श्रेणी में आता है। जिसपर मीडिया ने अहम भूमिका अदा की और लोग मीडिया से ऐसी ही भूमिका की उम्मीद भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जल्द स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स  भी बनाई जाएगी ताकि आपदा के समय जानी नुकसान को कम किया जा सके।