जयराम सरकार में तबादलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सरकार ने 3 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिये हैं, जबकि 3 अन्य अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गए हैं। IAS हंस राज शर्मा को डॉयरेक्टर (इंडस्ट्रीज़) लगाया है, जबकि IAS राजेश शर्मा को डॉयरेक्टर(वीमेन एंड चाइल्ड डिवल्पमेंट) लगाया है। इसके साथ ही अरिधंम चौधरी को ADC ऊना लगाया है।
इनको सौंपे गए अतिरिक्त कार्यभार…
- IAS अनिल ख़ाची को प्रिसिंपल रेज़िडेंट कमीश्नर हिमाचल भवन दिल्ली का अतिरिक्त कार्यभार
- IAS हंस राज चौहान को मैनेजिंग डॉयरेक्टर (फाइनेंस एंड डिवी. कॉरपोरेशन) शिमला
- HPAS सुरजीत सिंह को डिप्टी सेक्रेटरी (शहरी विकास और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) शिमला



