Follow Us:

SMS ठगी मामला: पीड़ितों का आरोप-बड़ी हस्तियों के साथ आरोपियों के संबंध

समाचार फर्स्ट |

ऊना के SMS ठगी मामले में पीड़ितों ने रसूखदारों के शामिल होने के आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि 'हट जा ताऊ पाछे ने' गाने के फ़ेम सिंगर विकास कुमार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की इस मामले में संबंध हैं। यहां तक कि पीड़ितों ने अपने प्रूफ के आधार पर कुछ तस्वीरें भी मीडिया के सामने रखीं, जिनमें इन लोगों के संबंध को पीड़ितों द्वारा दर्शाया जा रहा है।

पीड़ित लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये सारी बाते कहीं हैं। वहीं, पुलिस ने भी जांच में आरोपियों के बड़ी हस्तियों से संबंधों की बात स्वीकार की है। लेकिन, आपराधिक स्तर पर संबंधों का विषय जांच के दायरे में बताया गया है।

क्या है मामला?

करीब सवा महीने पहले ऊना में आरोपी की ‘इंडियन एडवर्टाइज़मेंट’ कंपनी ने SMS भेजकर हर महीने पैसा कमाओ के नाम से लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। ऊना और आसपास के इलाके के लगभंग 250 फ्रैंचाइज़ी सहित 1 लाख से अधिक लोगों ने कंपनी में रजिस्ट्रशन करवाया था। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लोगों से रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 3000 रुपये लिए जाते थे।

दो महीने बाद एक साल तक हर महीने 5000 रुपये देने का झांसा देकर 50 करोड़ का गोलमालकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने कंपनी ऑफिस में खूब हंगामा किया। पीड़ितों ने शक जाहिर किया कि बड़े लोगों के साथ इन आरोपियों के संबंध होने के कारण पुलिस मामले को सुलझा नहीं पा रही है।