पंजाब के लुधियाना में 19 साल की युवती ने अपने प्रेम संबंध कि बात को छिपाने के लिए 4 साल के भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला सामने आने के बाद इलाके भर में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा आरोपी बहन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी बहन के प्रेम संबंध की बात को वह घरवालों से छिपा रही थी। लेकिन यह बात उसके भाई को पता चल गई थी। इसके बाद लड़की ने इस बात के डर से कि कहीं उसका भाई उसकी पोल ना खोल दे इसी के चलते उसने अपने भाई की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि बताया गया कि लड़की के प्रेम संबंध के बारे में उसके छोटे भाई को पता था, जिसे वो घरवालों को बताने की धमकी देता था। इसी बात से परेशान होकर लड़की ने अपने भाई का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।



