Follow Us:

आज हो सकती है बोर्ड-निगमों में अध्यक्षों उपाध्यक्षों की ताजपोशी

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश सरकार विभिन्न निगमों बोर्डों में आज अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की ताजपोशी कर सकती है। अष्ठमी के दिन आधा दर्जन से ज्यादा भाजपा के लोग एडजस्ट किए जा सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में राकेश पठानिया, संदीपिनी भारद्वाज, नरेन्द्र अत्री, सूरत नेगी, सुखराम चौधरी और दूलो राम के नाम ताजपोशी के लिए सबसे आगे चले हुए हैं। वहीं, रणधीर शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का नाम भी चर्चा में है।

इसके अलावा किसी महिला की नियुक्ति भी की जा सकती है। शाम तक नामों की घोषणा की पूरी उम्मीद की जा रही है। अपनी ताजपोशी की उम्मीद लगाए बैठे कई बीजेपी नेताओं की धड़कने बढ़ गई हैं।