Follow Us:

HRTC बस- ट्रक में जोरदार टक्कर, 8 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नालागढ़ के जोघों के पास आज बुधवार सुबह एक HRTC और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बस का ड्राइवर भी शामिल है।

वहीं, घायलों को नालागढ़ के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। HRTC की ये बस रामशूहर से जोघों होते हुए नालागढ़ की ओर जा रही थी की इसी बीच ये बस हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।