Follow Us:

हाइवे पर पलटा ओवर लोडेड ट्राला, जाम हुआ ट्रैफिक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नाहन के देहरादून-पांवटा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक ओवरलोडेड ट्राला पलट गया। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा नाहन से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

गनीमत यह रही कि हाईवे पर गुजर रहे वाहन इसकी चपेट में नहीं आए और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अगर ट्राला पुल पर गिरता तो वह रेलिंग सहित मारकंडा नदी में भी जा सकता था। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा।